Wednesday, January 2, 2013

Punjab Police:Jalandhar: जालंधर पुलिस का नया प्रयोग, गर्ल्स स्कूल-कॉलेजों के बाहर होर्डिंग्स पर होगे एसपी साहब, थानेदार के नंबर

जालंधर : छेड़खानी के मामलों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अब एक नया प्रयास करने जा रही है। पुलिस अब शहर के स्कूल-कालेजों के बाहर होर्डिग्स लगाने जा रही है। इन होर्डिग्स पर बीट इंचार्ज, एसएचओ और एसीपी के नंबर लिखे जाएंगे। ऐसे में छेड़खानी की घटना पर किसी भी लड़की के लिए पुलिस को फोन करना आसान होगा। जालंधर पुलिस ने बीट सिस्टम का लाभ छेड़खानी की घटनाओं में उठाने की योजना बनाई है। पुलिस ने शहर को 107 टुकड़ों में बांट कर जो बीट सिस्टम बनाया है। उस सिस्टम के अधीन छेड़खानी के मामले रोकने का प्रयास भी किया जा रहा है। सभी बीट इंचार्ज अपने इलाके में आते स्कूल और कालेजों की सूची बना रहे हैं। इस सूची के बाद सबडिवीजन स्तर पर एसीपी की जिम्मेवारी होगी कि वह अपने इलाके के स्कूल-कालेजों के बाहर पुलिस सहायता नंबरों का विवरण उपलब्ध करवाए। एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि स्कूल-कालेजों के बाहर बीट इंचार्ज, संबधित थाना, कंट्रोल रूम और हैल्पलाइन के नंबर प्रकाशित किए जाएंगे। ऐसे में यदि किसी से भी छेड़खानी होती है या मनचले स्कूल-कालेजों के बाहर लड़कियों को परेशान करते हैं तो उनके लिए पुलिस को सूचना देना आसान हो जाएगा। इसके अलावा बीट सिस्टम के चलते पुलिस का समय पर पहुंचना भी आसान हो जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रयास के अच्छे नतीजे सामने आएंगे।

No comments:

Post a Comment