Sunday, January 20, 2013

Mumbai Police: Mumbai: क्या SC की फटकार का है असर? मुंबई पुलिस ने शाहरुख की सुरक्षा वापस mumbai police withdrawl security given to Bollywood star Shahrukh khan..

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सुपरस्टार शाहरुख खान को दी सुरक्षा को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि वर्ष दो हजार आठ से शाहरुख को सुरक्षा दी गई थी क्योंकि इंडियन मुजाहिदीन ने एक न्यूज चैनल को ईमेल भेजकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी। तब से आठ कांस्टेबल दो शिफ्ट में शाहरुख की सुरक्षा में लगे हुए थे। पुलिस द्वारा हाल ही में इस बात की समीक्षा की गई और ये महसूस हुआ कि शाहरुख खान को अब सुरक्षा की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन को लश्कर-ए-तैय्यबा ने भी धमकी दी थी। शाहरुख खान अपने निजी गार्ड भी रखते हैं और हमेशा सुरक्षा के घेरे में चलना पसंद करते हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिलती रहती है और समय-समय पर उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जाती है।

No comments:

Post a Comment