Saturday, October 27, 2012

Mumbai Police: pub raid failed as policemen were in less numbers: पब में रेड कर 300 को पकड़ा, लेकिन पुलिसवाले कम थे, सो सब भाग गए

मुंबई। मुंबई के पुलिस स्‍टेशनों में पुलिसकर्मियों की कमी के कारण एक पब से हिरासत में लिए गए सैकड़ों लड़के-लड़कियां भाग निकले। घटना रमाबाई अंबेडकर थाने की है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कोलाबा के एक मशहूर पब पर छापा मार कर तीन सौ लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया था। इन्‍हे रमाबाई अंबेडकर थाने में रखा गया था। ताकि सुबह मजिस्‍टेट के सामने पेश किया जाए। लेकिन थाने में कम स्‍टाफ के कारण पुलिसकर्मी इतने अधिक लोगों को संभाल नहीं पाई और सभी के सभी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मुंबई पुलिस ने 12 बजे के बाद भी कोलाबा में पब खुले होने पर छापा मारा था। courtsy-db.

No comments:

Post a Comment