Wednesday, July 25, 2012

MP: Bhopal: पुलिसवाले की बेटी ने दिखाई बहादुरी, लुटेरों का किया पीछा

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में सोमवार रात मोपेड सवार एक बदमाश ने एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल से पांच तोला सोने के गहने व 30 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के बाद महिला ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वो फरार हो गया। महिला प्रदेश के एक रिटायर्ड पुलिस अफसर की बहू हैं। लूटे गए माल की अनुमानित कीमत पौने दो लाख रुपए है। पुलिस के मुताबिक बागसेवनिया के रजत विहार इलाके में रहने वालीं सुमन पति सुरेंद्र यादव महर्षि विद्या मंदिर की प्रिंसिपल हैं। सुमन के ससुर मोहनलाल यादव रिटायर्ड पुलिस अफसर हैं। सुमन का मायका अयोध्या नगर में है। सोमवार रात करीब 8:45 बजे सुमन स्कूटी से अयोध्या नगर से रजत विहार लौट रही थीं, तभी गोविंदपुरा में हेमा स्कूल के पास एक बदमाश ने उनका बैग झपट लिया। बैग में पांच तोला सोने के गहने और 30 हजार रुपए रखे थे। सुमन ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। हेमा स्कूल के पास ये तीसरी लूट की वारदात है।

No comments:

Post a Comment