Sunday, February 26, 2012

MP Police: Ujjain: उज्जैन पुलिस को पता ही नहीं चला कब पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर ली उनकी वेबसाइट..

उज्जैन पुलिस की वेबसाइट को पाकिस्तान साइबर वारियर ने हैक कर लिया है। शनिवार को 'नईदुनिया' से इस बात का पता पुलिस विभाग को चला और आनन-फानन में वह मामले की जाँच में जुट गया है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2010 में सीबीआई की वेबसाइट भी पाकिस्तान साइबर आर्मी ने हैक कर ली थी। उस वक्त हैकरों ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की दूसरी साइटों को भी हैक करने की धमकी दी थी। शनिवार को उज्जैन पुलिस की वेबसाइट पर पाकिस्तान साइबर वारियर का मैसेज पढ़कर पुलिस विभाग सकते में आ गया। हैकरों ने पुलिस की साइट पर उपलब्ध लिंकों और फॉन्ट से भी छेड़छाड़ की है। वेबसाइट पर दो लिंक (अंग्रेजी में) पाकिस्तान साइबर वॉरियर द्वारा हैकिंग की सूचना दे रही हैं। वहीं अन्य लिंक पर पुरानी जानकारियाँ हैं।
धुरंधरों को अँगूठा उज्जैन पुलिस के कई अधिकारी हाईटेक माने जाते हैं। आईजी से लेकर सीएसपी रैंक तक के अफसर खुद को ताजा तकनीकों से अपडेट रखते हैं। यहाँ तक की उज्जैन पुलिस ने साइबेर सेल की मदद से बड़े-बड़े मामलों का खुलासा किया है। मगर अब खुद की साइट हैक होने की खबर तक कई अधिकारियों को नहीं है। उपयोग नहीं कर रहे तकनीक का दुरुपयोग कर साइट हैक करना संभव है। उज्जैन पुलिस फिलहाल इस साइट का उपयोग नहीं कर रही, न ही कोई गुप्त जानकारी साइट पर है। जल्द से जल्द नई वेबसाइट लांच की जाएगी। -उपेंद्र जैन, आईजी, उज्जैन संभाग

No comments:

Post a Comment