Wednesday, February 8, 2012

MP Police: Burhanpur: जहां शांहजहां की मुमताज़ ने तोडा़ था दम, वहां पुलिस बल है कम..

तेजी से बढ़ते शहर में पर्याप्त यातायात पुलिस बल नहीं है। तीन दशक पूर्व शहर में शुरू हुए स्थानीय यातायात पुलिस थाने की स्थिति में अभी भी कोई विशेष बदलाव नहीं आया है, जबकि 3 अंतरप्रांतीय राज्य राजमार्ग शहर से लगकर गुजर रहे हैं। इन पर हर समय यातायात का भारी दबाव रहता है। इसका प्रभाव शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ता है। हाईवे-27 शहर के बीच से निकलता है। इस मार्ग पर शाहपुर फाटे से बसाड़ फाटे के बीच के 15 किमी लंबे हिस्से पर यातायात व्यवस्थित रखने के लिए यातायात पुलिस को मशक्कत करना पड़ती है।
सवा दो लाख आबादी पर 32 कर्मी सवा दो लाख की जनसंख्या वाले शहर में व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए स्थानीय यातायात थाने में सूबेदार, तीन उप निरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षक व 33 आरक्षकों के पद स्वीकृत हैं। सूबेदार-उपनिरीक्षक का पद रिक्त है। इसके चलते यातायात थाने का कामकाज रक्षित निरीक्षक के भरोसे चल रहा है। पूरे शहर की यातायात व्यवस्था 1 आरआई, 1 सहायक उपनिरीक्षक, 7 प्रधान आरक्षकों व 23 आरक्षकों पर टिकी है।

No comments:

Post a Comment