Saturday, February 11, 2012

Jharkhand Police: Ranchi: राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग देने के लिए केंद्र ने आदेश जारी..

रांची। राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग देने के लिए केंद्र ने आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य सरकार को अधिसूचना जारी करनी है। केंद्र का निर्देश मिलते ही राज्य के गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। जिन अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग दिया जा रहा है, उनमें मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एसपी सुरक्षा मनोज कुमार सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा निर्मल कुमार मिश्र, नागेंद्र चौधरी, अमरजीत बलिहार, पीके कर्ण, अमरनाथ मिश्र, विपुल शुक्ला, अवध बिहारी राम, निरंजन प्रसाद, मदन मोहन लाल, चंद्रशेखर प्रसाद को भी आईपीएस संवर्ग दिया गया है।

No comments:

Post a Comment