Thursday, January 26, 2012

Police Awards: Delhi: NHRC की IG ममता सिंह हुई गणतंत्र दिवस पर सम्मानित, मामलों की शानदार जांच के लिए मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक..

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पुलिस महानिरीक्षक-जांच. ममता सिंह को उल्लेखनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक के लिए चुना गया है। यहां आज जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 1996 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की हरियाणा कैडर की अधिकारी श्रीमती सिंह ने 2005 में आयोग से जुडने के बाद उसकी जांच शाखा द्वारा किये गये कई महत्वपूर्ण जांच कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। श्रीमती सिंह ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में हिंसा. सलवा जुडूम तथा नक्सली गतिविधियों से जुडे मामलों की जांच में सराहनीय कार्य किया है1 वह केन्द्रीय गृह मंत्रालय की जेल सुधारों के बारे में राष्ट्रीय नीति बनाने वाली समिति की भी सदस्य रही हैं।

No comments:

Post a Comment