Thursday, January 26, 2012

Police Awards: Delhi: वीरता के लिए 817 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, मिला राष्ट्रपति से पुलिस पदक..

केन्द्र और राज्यों के सुरक्षा बलों के कुल 817 कर्मियों को आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न पुलिस पदक प्रदान किए गए। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेंट प्रकाश रंजन मिश्रा हेड कांस्टेबल राम चंदर. कांस्टेबल सुरजीत सिंह और सहायक कमांडेंट एस सालिम कुमार बहादुरी के लिये राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित सात पुलिस कर्मियों में शमिल हैं। आंध, प्रदेश के रिजर्व इंस्पेक्टर डी नरेन्द, रेड्डी रिजर्व सब इंस्पेक्टर एन मोहन रेड्डी और कांस्टेबल ई लोकेश को भी बहादुरी के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 87 पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए पुलिस पदक 93 के विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 630 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया। ओडिशा की बालासोर जिला जेल के सहायक जेलर विमल पंडा को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति से सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित किया गया 1उल्लेखनीय सेवा के लिये सुधारात्मक सेवा पदक 37 जेलकर्मियों को दिए गए हैं। सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न श्रेणियों के 817 पुलिस पुरस्कारों की घोषणा की। जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ क्रमश: 22 और 14 पुरस्कार जीतकर पदकों की इस महत्वपूर्ण सूची में आगे रहे हैं।
शौर्य प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सात अधिकारियों को, तीन आंध्र प्रदेश और चार सीआरपीएफ, पराक्रम के लिए पुलिस पदक 87 पुलिसकर्मियों को, उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक 93 पुलिसकर्मियों को और प्रशंसनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल 630 पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनसुार पराक्रम के लिए पदक पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 18, मध्य प्रदेश के सात, छत्तीसगढ़ के चार और झारखंड तथा कर्नाटक का एक एक पुलिसकर्मी शामिल है।

No comments:

Post a Comment