Wednesday, January 18, 2012

MP Police: Bhopal: मध्य प्रदेश में पुलिस के हर अधिकारी, जवान की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर, अगले छह महीने में होगा सारा सर्विस रिकार्ड ऑनलाइन..

भोपाल। पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों का सर्विस रिकार्ड कंप्यूटरीकृत होगा। विभाग के लगभग 85 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों के रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करने में 6 माह का समय लगेगा। गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आज मंत्रालय में इस कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पुराने अभिलेखों को कंप्यूटरीकृत करने के लिए आउट सोर्सिंग करें। नए रिकार्ड का संधारण विभाग में उपलब्ध स्टॉफ द्वारा ही करवाया जाए। आवश्यकतानुसार संबंधित स्टॉफ को प्रशिक्षित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सेवानिवृत्त आर.आई. कैडर के अधिकारियों की भी सेवाएं ली जा सकती हैं।
बैठक में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन पर भी चर्चा हुई। गुप्ता ने कहा कि वित्त विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल को बनाया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह अशोक दास, पुलिस महानिदेशक एसके राउत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment