Wednesday, January 18, 2012

HR Police: Sonipat: सोनीपत जेल स्टॉफ की आई शामत, सलाखें काट आठ खूंखार कैदियों के भागने पर तीन जेल वार्डन सस्पेंड..

चंडीगढ़। हरियाणा की सोनीपत सेंट्रल जेल से हत्या,लूट और फिरौती के आरोपों में जेल में बंद आठ खुंखार कैदी सलाखें काट कर फरार हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक कैदियों ने रात को ब्लेड से सलाखें काटी और अंधेरे का फायदा उठाकर जेल की दीवार फांद कर फरार हो गए। कैदियों के इस कारनामे से जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि सलाखें काटने वाले ब्लेड जेल के भीतर कैसे पहुंचा। जेल प्रशासन का कहना है कि ब्लेड को जेल के साथ लगती पहाड़ी से अंदर फेंका गया और कैदियों ने इस कारनामे को अंजाम दे दिया। फरार कैदियों में शामिल हितेंद्र नामक एक कैदी पहले भी फरार हो चुका है।
डीजीपी रंजीव दलाल पहुंचे जेल,तीन सस्पेंड फरार कैदियों की जानकारी मिलने पर हरियाणा के डीजीपी रंजीव दलाल सोनीपत की सेंट्रल जेल पहुंचे और तीन जेल वार्डनों को सुरक्षा में चूक के मामले में सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कैदियों को पकडऩे के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।

No comments:

Post a Comment