Thursday, January 5, 2012

Delhi Police: कोहरे से मुसीबत में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, किसको दे अब दोष, कोहरे का चालान तो बना नहीं सकते ना...

नई दिल्ली।। दिल्ली में गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे के चलते सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और हवाई तथा रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है।
विभाग के मुताबिक राजधानी में गुरुवार को सुबह विजिबिलिटी लगभग शून्य के स्तर तक गिर गई। घने कोहरे का कुछ असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी पड़ा जहां लगभग 15 उड़ानों में विलम्ब हो गया। कोहरे के चलते राजधानी में कई ट्रेनों के आवागमन में देर हुआ। धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालकों को दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए वाहनों की 'फॉग लाइट्स' जलानी पड़ीं। मौसम विज्ञानियों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि शुक्रवार को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बारिश हो सकती है। तापमान 11 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment