Wednesday, December 28, 2011

Rajasthan Police: Pushkar: राजस्थान पुलिस पर आरोप, हड़ताली डॉक्टरों से दोस्ती निभा रही है पुलिस..एक भी हड़ताली डॉक्टर नहीं किया गिरफ्तार..

पुष्कर.प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते पुष्कर में बीते सात दिनों से सभी डॉक्टर मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ खुले आम घूम रहे हैं। मगर पुलिस सरकार की सख्ती के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस डॉक्टरों से अपनी दोस्ती का फर्ज निभा रही है। डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पुष्कर समेत आसपास के गांवों के मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। राज्य सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ रेस्मा के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन सात दिन बीत गए हैं पुष्कर पुलिस ने अभी तक राजकीय चिकित्सालय के 6 में से एक भी हड़ताली डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है।

No comments:

Post a Comment