Friday, December 2, 2011

Rajasthan Police: Jaipur Poilice: गोल्ड सुख के झांसे में पुलिस के बड़े अधिकारियों के आने की भी खबर, कई पुलिस वालों को तो लगा 50 लाख रुपये तक का चूना..

जयपुर. तीन साल में डेढ़ लाख से अधिक लोगों से 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर फरार हुए गोल्ड सुख कंपनी में कई धनाढ्य लोगों ने 50 लाख से अधिक रुपए लगाए हैं, लेकिन अब सामने आने से डर रहे हैं। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी निवेश कर रखा है। ये अधिकारी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों से फोन कर स्थिति का पता कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो कंपनी के डायरेक्टरों ने दीवाली पर कई रसूखदार लोगों को सोने के बिस्किट व अन्य महंगे उपहार दिए थे। कंपनी से जुड़े लोग जो ठगी के शिकार हो गए है उनका कहना है कि ऐसे लोगों की पूरी लिस्ट कम्प्यूटर में है।
कंपनी के दो निदेशकों को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आठ अन्य निदेशकों की तलाश में लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। पासपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इनकी पूरी जानकारी लेकर दबिश दी, लेकिन पता नहीं चला। शक है कि इसके कुछ निदेशक बैंकॉक जाने में सफल रहे हैं। उधर, ठगी के शिकार सैकड़ों लोग आंदोलन पर आमादा हैं। पुलिस ने कंपनी के तीस से अधिक बैंक खातों को फ्रीज (रोक) करवा दिया है। पुलिस ने बुधवार शाम को कंपनी के तीन मंजिला शोरूम के ताले खोले। यहां सोना तो नहीं मिला, लेकिन दो तिजोरियां पुलिस के हाथ लगीं। इन्हें अभी खोला जाना है।

No comments:

Post a Comment