Sunday, December 18, 2011

Mumbai Police: सेक्स रैकेट के छापे में पुलिस कांस्टेबल धराया, पुलिस कर रही जांच..

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने शनिवार को वर्सोवा के म्हाडा के एक घर में रेड डाली और वहां से 22 लड़कियों को छुड़ाया। इन लड़कियों के जरिए वहां देह व्यापार किया जा रहा था। रेड के समय दलालों के साथ वहां एक पुलिस कांस्टेबल अरविंद कदम भी पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है , पर उसकी देह रैकेट में भूमिका की जांच चल रही है। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 60 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार , म्हाडा का यह घर करीब छह महीने पहले किराए पर लिया गया था। दो दिन पहले वर्सोवा में ही म्हाडा के एक घर में देह व्यापार का एक और मामला सामने आया था।

No comments:

Post a Comment