Sunday, December 11, 2011

JK Police: Jammu: अब कचरा फेंकने के लिए भी चाहिए पुलिस की मदद..

जम्मू। शहर का कचरा भलवाल में फेंकने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर निगम ने लगातार दूसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में कचरे से भरे सौ से अधिक ट्रक भलवाल में खाली करवाए। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद निगम की ओर से कचरे की डंपिंग की यह कार्रवाई जारी रही।
गौरतलब है कि पीएचई, इरीगेशन तथा फ्लड एंड कंट्रोल विभाग के मंत्री ताज मोहि-उ-द्दीन ने भगवती नगर से तवी नदी में कचरा फेंकने पर सख्त पाबंदी सुनिश्चित करवाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन को कड़ी हिदायत दी है। इसके चलते तीन - चार अलग - अलग जगहों में कचरा फेंकने पर नगर निगम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वीरवार पहले दिन पुलिस की मदद से नगर निगम ने कोट भलवाल में सौ से ज्यादा कचरे के ट्रक खाली किये। निगम की यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। निगम ने महिला कर्मियों सहित पुलिस के दम पर कचरे के सौ से ज्यादा ट्रक खाली कर दिए। इस बीच, इलाके के लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर खासा रोष है। महिलाओं समेत बच्चे, बूढ़े तथा लोग नगर निगम की कार्रवाई को बड़ी बेबसी के साथ देखकर अंदर ही अंदर घुट कर रह जा रहे हैं। उनकी तरफ से विरोध किया गया लेकिन, पुलिस बल ने उनकी एक न चलने दी। इससे लोगों में खासा रोष भरकर गया। महिलाओं ने ट्रक चालकों को रोकने के प्रयास किये तो महिला पुलिस ने उन्हें डरा धमका कर चुप करवा दिया।

No comments:

Post a Comment