Sunday, November 27, 2011

MP Police: Indore: ये क्या हुआ, डकैत की पुलिस चौकी में जेब कटी, अब पुलिस पर लगा जेब काटने का आरोप,

इंदौर.
दिनदहाड़े बैंकों में डाका डालने वाला डकैत आनंद शांडिल्य खुद ही चोरी का शिकार हो गया। खास बात है कि चोरी पुलिस हिरासत के दौरान हुई। उसने कोर्ट के सामने इसकी शिकायत की। नैनी जेल अधीक्षक सदानंद गौड़ा को भी नोटिस जारी किया गया है। आनंद का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रुपए चुराए हैं। देना बैंक डकैती के आरोपी आनंद शांडिल्य के जेल वाहन से 2500 रुपए चोरी हो गए। एडवोकेट विकास यादव के अनुसार डकैत आनंद फिलहाल नैनी (इलाहाबाद) जेल में बंद है। शुक्रवार को वह पेशी पर आया था।
इलाहाबाद पुलिस उसे जेल वाहन से कोर्ट लेकर आई थी। शिवपुरी के पास पुलिस वाले आनंद को लेकर एक ढाबे पर खाना खाने के लिए उतरे। इस दौरान आनंद का बैग गाड़ी में रखा था, जिसमें 2500 रुपए थे। जब वापस गाड़ी आए, तो रुपए गायब मिले। आनंद ने पेशी इंचार्ज अरविंद भारती से इसकी शिकायत की। रुपए नहीं मिलने पर वकील के जरिए कोर्ट में आवेदन दिया। 6 डकैती व 4 हत्याओं का आरोपी है आनंद आनंद शांडिल्य पर म.प्र. के होशंगाबाद, इंदौर, टिमरनी व उ.प्र. में दो बैंक व पेट्रोल पंप डकैती के मामले दर्ज हैं। शांडिल्य पर उ.प्र. में मंत्री नंदकिशोर गुप्ता सहित चार लोगों की हत्या का भी आरोप है। उसके खिलाफ उज्जैन में मारपीट का केस दर्ज है।

No comments:

Post a Comment