Wednesday, November 9, 2011

MP Police: Bhopal: महिला आरक्षक ने की पुरुष आरक्षक की शिकायत, कहा - शादी का झांसा देकर 18 महीने तक किया दुष्कर्म..

भोपाल। शादी का झांसा देकर एक महिला आरक्षक के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी और कोई नहीं, बल्कि पुलिस विभाग का ही एक आरक्षक है, जिस पर महिला आरक्षक ने ज्यादती का आरोप लगाया है। दोनों पहले से परिचित हैं तथा जबलपुर के रहने वाले है। महिला ने ज्यादती की शिकायत जबलपुर में दर्ज कराई थी। मंगलवार को शून्य पर कायमी कर केस डायरी श्यामला हिल्स थाने भेजी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्यामला हिल्स पुलिस के मुताबिक पुलिस विभाग में पदस्थ 29 वर्षीय महिला आरक्षक प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पुलिस लाइन में रहती है। उसका परिचय विभाग के ही आरक्षक जितेंद्र तिवारी से था। जितेंद्र वर्तमान में कटनी में पदस्थ है। जब वह भोपाल में था तब दोनों की आपस में बातचीत होती रहती थी। उसका प्रोफेसर कॉलोनी स्थित महिला आरक्षक के मकान में भी आना-जाना था। महिला आरक्षक ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र ने उसे शादी का झांसा दिया और करीब 18 महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विगत दिनों जब वह जबलपुर स्थित जितेंद्र के घर शादी की बात करने पहुंची तो उसने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। अपने साथ हुई ज्यादती के संबंध में महिला आरक्षक ने जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई। घटनास्थल प्रोफेसर कॉलोनी का होने के चलते मंगलवार को केस डायरी श्यामला हिल्स थाने भेजी गई है। यहां पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment