Saturday, October 1, 2011

MP Police: Indore: इंदौर में हुक्का पार्लरों पर पुलिस का डंडा, रोक की अवधि 25 नवंबर तक बढ़ी...

इंदौर।। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुक्का पार्लरों पर रोक की अवधि 25 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने यह प्रतिबंध धारा 144 के तहत जारी रखा है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तय प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अफसरों और पुलिस कर्मचारियों से कहा गया है कि वे इस प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों के मुताबिक शहर में हुक्का पार्लरों के संचालन पर पहली बार मई में रोक लगाई गई थी। यह कदम स्वास्थ्य विभाग की उस जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया, जिसमें हुक्का पार्लरों से 'युवाओं की सेहत' और 'शहर के माहौल' पर बुरे असर की पुष्टि हुई थी।

No comments:

Post a Comment