Wednesday, October 26, 2011

दीवाली पर चार महायोग एक साथ : हर तरफ बरसेगी सुख-समृद्धि..

सात साल बाद बुधवार को दीपावली के आने का संयोग भी बन रहा है। दिवाली पर एक साथ कई संयोग बनेंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल इस प्रकार बनी है कि दस साल बाद तुला राशि में चार ग्रहों का मिलन, चित्रा नक्षत्र और सात साल बाद बुधवार का विशेष संयोग रहेगा। चंद्रशेखर इंदोरिया ने बताया कि दिवाली पर सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह तुला राशि में दीपावली पर सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा विचरण करेंगे। तुला में चतुग्र्रही योग के साथ जहां सूर्य का नीच भंग राजयोग बनेगा। वहीं तुला राशि का वृष राशि में चल रहे केतु से षड़ाष्टक योग भी बनेगा। तुला राशि में चार ग्रहों का योग 2004 को बना था। अब यह संयोग वर्ष 2014 में बनेगा।
हे! मां लक्ष्मी जन करे जयकार दीपकों से सजी पूजा की थाली इस बार भी सुख व समृद्धि लाएगी। यही है दीप पर्व की असली खुशी का अहसास जिसे बुधवार को महसूस करेंगे। ज्योतिषियों का मानना है कि इससे बरसात, फसल, व्यापार में सुख-समृद्धि होगी। मंगलवार को छोटी दीपावली मनाई गई। वेदाचार्य पं. वासुदेव शर्मा के अनुसार पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7.01 बजे से 7.22 तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल, स्थिर लग्न व कुंभ का नवमांश है। ये हैं पूजन के मुहूर्त गोधुली मुहूर्त : शाम 5.47 से 6.35 बजे तक वृष लग्न : 6.59 से 8.55 तक सिंह लग्न : रात्रि 1.25 बजे से 3.42 बजे तक शुभ का चौघड़िया : 7.29 से 9.01 बजे तक अमृत का चौघड़िया : 9.01 से 10.38 बजे तक चर का चौघड़िया : 10.38 से 12.15 बजे तक लाभ का चौघड़िया : रात्रि 3.23 से 5.00 बजे तक
खुशियों के लिए इनका रखें ध्यान दिवाली की खुशियों में अपने आस पड़ोस के माहौल और गतिविधियों पर भी नजर रखें। आतिशबाजी से कहीं आगजनी या किसी अन्य दुर्घटना में मदद का हाथ बढ़ाएं, ताकि किसी परिवार की खुशियों को बनाए रखने में अपना साथ दे सकें। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास कंट्रोल रूम, अग्निशमन, अस्पताल, एम्बुलेंस जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के फोन नंबर हों।

No comments:

Post a Comment