Sunday, September 25, 2011

UP Police: Gaziabad Traffic Police: इसमें ट्रैफिक पुलिस की उपलब्धियों की तस्वीर होगी,यूपी पुलिस की तर्ज पर अब यूपी ट्रैफिक पुलिस भी अपनी वेबसाइट तैयार..

गाजियाबाद : यूपी पुलिस की तर्ज पर अब यूपी ट्रैफिक पुलिस भी अपनी वेबसाइट तैयार कर रही है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की उपलब्धियों की तस्वीर होगी। इसमंंे गाजियाबाद पुलिस की उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। यह वेबसाइट 1 महीने के अंदर शुरू होने की उम्मीद है। एसपी ट्रैफिक अजय सहदेव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एडीजी ( ट्रैफिक ) सूर्यप्रकाश शुक्ल ने वेबसाइट में फीड करने के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के संबंध में जानकारियां मांगी हैं।
यूपी पुलिस ने क्राइम और क्रिमनल्स के संबंध में पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए वेबसाइट तैयार की हुई है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस की अलग से साइट नहीं थी। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों को नहीं मिल पाती थी। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग से साइट तैयार करने का फैसला लिया है। वैसे गाजियाबाद पुलिस भी आम लोगों को अपनी उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए अलग से साइट तैयार कर रही है।

No comments:

Post a Comment