Wednesday, September 21, 2011

Delhi Police: Women Recruitment: 460 महिला कांस्टेबलों की होगी नियुक्ति, 25 को मिलेगा विशेष कमांडो प्रशिक्षण.....

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब 83,000 से अधिक पुलिसकर्मी आपकी हिफाजत करेंगे। दिल्ली पुलिस बुधवार से 6,608 नए कांस्टेबलों की नियुक्ति कर रही है। इनमें 460 महिला कांस्टेबल भी हैं। दिल्ली पुलिस में एक बार में की गई सबसे बड़ी नियुक्ति है।
यह पुलिस बल में अभी तक की सबसे बड़ी नियुक्ति है। पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस ने 351 महिलाओं समेत 5,697 नियुक्तियां की थी।

विशेष कमांडो प्रशिक्षण के लिए चुने गए 685 कांस्टेबलों में 25 महिलाकर्मी भी हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को नीमेच और पुरुषों को टेकनपुर भेजा जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि इन्हें आपराधिक घटनाओं की जांच करने, फॉरेंसिक विश्लेषण करना, साइबर क्राइम और आर्थिक अपराधों समेत अन्य चीजों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब महिला कांस्टेबलों को यह विशेष प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
बंदूक चलाने के प्रशिक्षण के बारे में पूछने पर अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबलों को प्वाईंट 303, प्वाईंट 38 रिवाल्वर, 9एमएम पिस्तौल, एके-47, एसएलआर और एसएएफ चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

No comments:

Post a Comment