Wednesday, September 21, 2011

Delhi Police: दिल्ली पुलिस में अभी तक की सबसे बड़ी भर्ती, शामिल होंगे कुल 6,608 कांस्टेबल

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब 83,000 से अधिक पुलिसकर्मी आपकी हिफाजत करेंगे। दिल्ली पुलिस बुधवार से 6,608 नए कांस्टेबलों की नियुक्ति कर रही है। इनमें 460 महिला कांस्टेबल भी हैं। दिल्ली पुलिस में एक बार में की गई सबसे बड़ी नियुक्ति है।

कुल 6,608 कांस्टेबलों में से 685 को महाराष्ट्र के नीमेच में सीमा सुरक्षा बलों, और मध्य प्रदेश के टेकनपुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी कांस्टेबलों को पहले से प्राथमिक कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनके जुड़ने के साथ ही पुलिस बल की संख्या बढ़कर 83,762 हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस नयी नियुक्ति से पुलिस बल पर से दबाव कम होगा। इनका इस्तेमाल जमीनी स्तर पर कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्हें सीधा स्थानीय स्तर पर तैनात किया जाएगा। इससे पुलिस बल की मजबूती बढ़ेगी। अब जमीनी स्तर पर काम करने के लिए हमारे पास ज्यादा संख्या में पुलिसकर्मी होंगे।


यह पुलिस बल में अभी तक की सबसे बड़ी नियुक्ति है। पिछले साल अगस्त में दिल्ली पुलिस ने 351 महिलाओं समेत 5,697 नियुक्तियां की थी।
विशेष कमांडो प्रशिक्षण के लिए चुने गए 685 कांस्टेबलों में 25 महिलाकर्मी भी हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को नीमेच और पुरुषों को टेकनपुर भेजा जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि इन्हें आपराधिक घटनाओं की जांच करने, फॉरेंसिक विश्लेषण करना, साइबर क्राइम और आर्थिक अपराधों समेत अन्य चीजों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब महिला कांस्टेबलों को यह विशेष प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
बंदूक चलाने के प्रशिक्षण के बारे में पूछने पर अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबलों को प्वाईंट 303, प्वाईंट 38 रिवाल्वर, 9एमएम पिस्तौल, एके-47, एसएलआर और एसएएफ चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

No comments:

Post a Comment