Monday, August 29, 2011

UP Police: Anna Hazare Impact: अन्ना का असर, आगरा पुलिस की शपथ, नहीं लेगी रिश्वत!

लखनऊ। गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के आगरा के पुलिसकर्मियों ने रिश्वत नहीं लेने की शपथ ली है।

पुलिस लाईन ग्राउण्ड में कल परेड करने के बाद हाथ में तिरंगा लेकर पंक्तिबद्ध खड़े पुलिसकर्मियों ने कहा, भारत के संविधान की शपथ लेते हैं कि भ्रष्टाचार से दूर रहेंगे। आत्मबल विकसित करके अपने विभाग और समाज से इसे दूर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे। ईश्वर शक्ति दे। शपथ ग्रहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान और भारत माता की जय भी बोला गया।


आगरा के पुलिस उपमहानिरीक्षक असीम अरुण ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि उन्होंने पिछली 26 तारीख को पुलिस लाईन में अग्निशमन, स्थानीय गुप्तचर इकाई (एलआईयू) और पुलिसकर्मियों की खुली बैठक बुलायी थी।

बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक मत होकर स्वीकार किया था कि विभाग में भ्रष्टाचार है और इसे दूर किया जाना चाहिए।

उसी क्रम में सुबह साढे आठ बजे परेड ग्राउण्ड में भ्रष्टाचार नहीं करने, रिश्वत नहीं लेने या देने की शपथ ली गयी।

No comments:

Post a Comment