Friday, August 26, 2011

MP Police: Police Transfer: तीन पुलिस अधिकारी बदले, तेरह अधिकारी पदोन्नत

तीन पुलिस अधिकारी भी बदले

राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें के.एस. ठाकुर को उप सेनानी 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इन्दौर से उप सेनानी 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, योगीराज सिंह को समनि (सुरक्षा), विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल से उप सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इन्दौर और जे.एस. राजपूत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिंड से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

दो डीएसपी के तबादले

राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। इनमें उप पुलिस अधीक्षक अजाक जबलपुर जेडी भोंसले को एसडीओपी बीना, सागर एवं उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भिंड अशोक भारद्वाज को उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।


एफएसएल में तेरह अधिकारी पदोन्नत

राज्य शासन ने गुरूवार को एफएसएल के चार वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारियों को पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक एवं नौ वैज्ञानिक अधिकारियों को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किया। संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति : आरएफएसएल ग्वालियर के डॉ. आजाद श्रीवास्तव को ग्वालियर, एफएसएल सागर के आरके दुबे को इंदौर, इंदौर के पीसी दुबे को भोपाल एवं सागर की रेखा मिश्रा को सागर में संयुक्त निदेशक पद पर पदस्थ किया गया है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पर पदोन्नति: जिला सीन ऑफ क्राइम यूनिट रीवा डॉ.आरपी शुक्ला को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी जिला सीन ऑफ क्राइम यूनिट रीवा, जिला सीन ऑफ क्राइम यूनिट भोपाल ओपी दीक्षित को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी जिला सीन ऑफ क्राइम यूनिट भोपाल पदस्थ किया गया है।


एफएसएल सागर में पदस्थ वैज्ञानिक अधिकारी एमके सौंधिया, डॉ. आरएल तिवारी, केपी पटेल, आरपी गौतम एवं डॉ. दीप्ति वर्मा को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर एफएसएल सागर में ही पदोन्नत किया गया है। जिला सीन ऑफ क्राइम यूनिट बैतूल गजेंद्र नरवरिया को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी जिला सीन ऑफ क्राइम यूनिट बैतूल पदस्थ किया गया है। वहीं आरएफएसएल इंदौर में पदस्थ डॉ. बाबूलाल मंडलोई को वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरएफएसएल इंदौर बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment