Sunday, July 24, 2011

maharastra police: आबा का गुस्सा फूटा, दो पुलिस अधिकारी हुए निलंबित

अहमदनगर के अकोले तहसील में डकैती और दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना को गंभीरता लेते हुए राज्य सरकार ने दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

मंगलवार को गृहमंत्री आरआर पाटील ने इसकी घोषणा की। गृहमंत्री ने पुलिस निरीक्षक प्रकाश पाटील और ड्यूटी अफसर सलीम शेख को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

घटना के चलते गृहमंत्री अकोले तहसील के वीरगांव में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। गांव में डकैतों ने एक परिवार की दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया और चार वृद्ध महिलाओं को निर्वस्त्र करके उनकी पिटाई की थी।


पुलिस घटना के दो घंटे बाद पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण डकैत वहां से भागने में कामयाब हो गए थे। यह बात सामने आने पर गृहमंत्री ने दो पुलिस अधिकारियों के निलंबन के आदेश दिए हैं।

वहीं मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अब तक संतोष पंडित, बाबुशा काले और गोरख भोंसले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए अदालत ने तीनों लोगों को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

पेशे से सर्राफ संतोष, श्रीगोंधा गांव में सोना खरीदने गया था, तभी पुलिस ने उसे और सोना बेचने आए बाकी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह वही सोना है, जो पीड़ित परिवार के घर से चुराया गया था। पीड़ित महिलाओं ने भी गहनों की पहचान की है।

No comments:

Post a Comment