Monday, June 13, 2011

Rajasthan Police : हेड कांस्टेबल की पत्नी ने आत्मदाह किया

उदयपुर.जिले के पहाड़ा थानांतर्गत राणी गांव में गृह क्लेश के चलते केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हेड कांस्टेबल की पत्नी ने केरोसिन उड़ेल कर आत्मदाह कर लिया। उपचार के समय हिम्मतनगर के अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार राणी निवासी इंदु (35) पत्नी रणछोड़ मीणा ने आत्मदाह कर लिया। इंदु का विवाह 15 साल पहले रणछोड़ से हुआ था। इनके तीन संतान हैं। इनमें बड़ी बेटी 12 वीं कक्षा में है। इंदु का पति जम्मू, उधमपुर सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल है। बताया गया कि रणछोड़ पिछले दिनों ही उधमपुर से गांव आया था।

घटना के समय घर में पति व तीन बच्चे थे। शुक्रवार तड़के इंदु ने मकान में खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी इंदु ने हिम्मत नगर अस्पताल में उपचार के समय दम तोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment