Monday, June 27, 2011

Mumbai Police: विनोद खन्ना का बेटा रेव पार्टी में!

मुंबई। मुंबई से सौ किलोमिटर दूर खालापुर के एक रिसोर्ट में चल रहे रेव पार्टी में प्रसिद्ध अभीनेता और राजनेता विनोद खन्ना के छोटे बेटे पकड़े गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस रेव पार्टी पर मारे गए छापे में साक्षी खन्ना भी पकड़े गए है और इनके पार्टी में भाग लेने के संबंध में जांच चल रही है।

यह रेव पार्टी मॉट व्यू क्लव रिसोर्ट में चल रही थी, जहां पुलिस ने छापा मारकर 300 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें यहां ठहरे लोग भी शामिल हैं। अभिनेता के बेटे के पकड़े जाने पर पुलिस का कहना है कि वे यहां छुट्टियां मनाने आए थे, हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्होंने रेव पार्टी में हिस्सा लिया है या नहीं।

इस घटना के बाद जब विनोद खन्ना और उनके बेटे से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे उपलब्ध नहीं हुए। रिसोर्ट में अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ भी मौजूद थे, परंतु रेव पार्टी में शामिल होने के सबूत न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस रेव पार्टी पर छापा मारकर पुलिस ने दो किलो गांजा, 57 ग्राम चरस और कुछ मात्रा में कोकीन, तम्बाकू और 308,000 रुपए बरामद की है।

2 comments:

  1. read ह रेव पार्टी मॉट व्यू क्लव रिसोर्ट में चल रही थी, जहां पुलिस ने छापा मारकर 300 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें यहां ठहरे लोग भी शामिल हैं। अभिनेता के बेटे के पकड़े जाने पर पुलिस का कहना है कि वे यहां छुट्टियां मनाने आए थे, हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्होंने रेव पार्टी में हिस्सा लिया है या नहीं।

    install https://play.google.com/store/apps/details?id=com.quick.maharashtranews

    ReplyDelete
  2. read मुंबई से सौ किलोमिटर दूर खालापुर के एक रिसोर्ट में चल रहे रेव पार्टी में प्रसिद्ध अभीनेता और राजनेता विनोद खन्ना के छोटे बेटे पकड़े गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस रेव पार्टी पर मारे गए छापे में साक्षी खन्ना भी पकड़े गए है और इनके पार्टी में भाग लेने के संबंध में जांच चल रही है।

    install https://play.google.com/store/apps/details?id=com.quick.breakingnews

    ReplyDelete