Tuesday, June 21, 2011

CG Police: Police Transfer: पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना

रायपुर, राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नयी पदस्थापना की गई है। गृह विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार गिरधारी नायक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसआईबी, प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय रायपुर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन, योजना प्रबंध पुलिस मुख्यालय रायपुर, राजीव वास्तव पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक एसआईबी, छसबल, नक्सल ऑपरेशन पुलिस मुख्यालय रायपुर, आनंद तिवारी पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एवं निदेशक राज्य पुलिस अकादमी, रायपुर, राजेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक एसआईबी, यातायात रेल पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, अम्बिकापुर और पी.एन.तिवारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अम्बिकापुर को पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आर.के. देवांगन पुलिस महानिरीक्षक अअवि पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार, यातायात रेल पुलिस मुख्यालय रायपुर, हिमांशु गुप्ता पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस उप महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुख्यालय धमतरी (जिला धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद के लिए), बी.पी. पौषार्य सहायक महानिरीक्षक लेखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, रतनलाल डांगी पुलिस अधीक्षक कोरबा को पुलिस अधीक्षक जगदलपुर जिला बस्तर, सुंदरराज पी. पुलिस अधीक्षक जगदलपुर, बस्तर को पुलिस अधीक्षक कोरबा, मिनथुंगो तुंगोए सेनानी 5 वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर, जितेंद्र सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, रामगोपाल गर्ग एसडीओपी बीजापुर को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, अभिषेक शांडिल्य एसडीओपी गरियाबंद को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, दीपक कुमार झा एसडीओपी खैरागढ़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग पदस्थ किया गया है।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में टी.आर. पैंकरा, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को सेनानी 7 वीं वाहिनी छसबल भिलाई, नरेन्द्र खरे, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सेनानी 5 वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर, संजीव शुक्ला सेनानी 7 वीं वाहिनी, छसबल भिलाई को पुलिस अधीक्षक जशपुर, के.सी. अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जशपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर और कमलोचन कश्यप पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है।

No comments:

Post a Comment