Tuesday, April 5, 2011

Mumbai Police : Policeman makes a Record: डिप्टी एसपी ने समुद्री रेकॉर्ड तोड़ा

मुंबई
महाराष्ट्र पुलिस के डिप्टी एसपी बालासाहेब घाडगे ने 12 घंटे में समुद्री दूरी तय करके एक नया रेकॉर्ड बनाया है। घाडगे और हैदराबाद के अडिशनल एसपी राजू त्रिवेदी ने श्रीलंका में तलेमिनॉर से 25 मार्च को समुद्री छलांग लगाई और रामेश्वर तक का 30 नॉटिकल माइल्स का सफर 12 घंटे 31 मिनट में पूरा किया। इससे पहले मीर सेन और बूला चौधरी के नाम यह रेकॉर्ड था, लेकिन दोनों ने तब यह दूरी 16 घंटे में पूरी की थी।

बालासाहब घाडगे इससे पहले भी कई कमाल कर चुके हैं। उन्होंने धरमतर से गेट वे ऑफ इंडिया तक की 36 नाटिकल्स माइल की दूरी 4 बार और जिब्राल्टर खाड़ी (स्पेन से अफ्रीका) की समुद्री दूरी 5 बार पूरी की है। वह ग्रीस में हुई समुद्री मैराथन में भी दो बार भाग ले चुके हैं। मुंबई के पुलिस कमिश्नर अरुप पटनायक ने उन्हें सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment