Thursday, April 28, 2011

Maharastra Police: police training sex scandle : पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की 11 कांस्टेबल प्रेग्नेंट

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक शहर के एक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर यौन शोषण का आरोप लगा है। स्कूल में 11 ट्रेनी कांस्टेबल प्रेग्नेंट हुई हैं जिनमें से अधिकतर कुंवारी हैं।

पुलिस ने ट्रेनिंग स्कूल के इंस्पेक्टर युवराज कांबले को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेनिंग स्कूल के इंस्ट्रक्टर कांबले को मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इस मामले में और लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।

मंगलवार को हुए मेडिकल टेस्ट में इस बात का पता चला कि 11 महिला ट्रेनी कांस्टेबल जिनमें से कई कुंवारी हैं, गर्भवती हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।


कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल में शामिल हैं बड़े अधिकारी

मुंबई। कोल्हापुर महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मचा रखा है। सियासत से लेकर अफसरशाही तक हिल गई है। पुलिस ट्रेंनिंग सेंटर मेलड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। इस मामले में एक ट्रेनर को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका आरोप है कि लड़कियों से बलात्कार की वारदात में कई आला अफसर भी शामिल हैं। अब पूरे मामले को दबाने की कोशिशें की जा रही है। जबकि गृहमंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं,नासिक की महिला आईपीएस अधिकारी इस मामले की जांच करेंगी।
कोल्हापुर में पुलिस ट्रेनिंग स्‍कूल ही सेक्स स्कैंडल का खुलासा तब हुआ जब एक ट्रेनी महिला कांस्टेबल ने चिठ्ठी के ज़रिए अपनी आप बीती आला अफसरों को बताई। चिट्ठी में पीड़ित लड़की ने खुलासा किया है कि ट्रेनिंग देने के नाम पर कोल्हापुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनी महिला कांस्टेबलों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। एक दो नहीं दर्जनों लड़कियां इसका शिकार बन चुकी हैं। पुलिस ट्रेनिंग स्‍कूल में ये गोरखधंधा संगठित अपराध की तरह चल रहा है। और इस सेक्स स्कैंडल में ट्रेनिंग स्कूल के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सूबे की सरकार हरकत में आई और महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने फौरन मामले की जांच के आदेश दे दिए। पाटिल ने कहा कि कोल्हापुर सेक्स सकैंडल मामलें में नासिक की महीला आईपीएस को इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है। अब तक इस मामले में 3 लड़कियां आरोपों के साथ सामने आई हैं।
सूत्रों की मानें तो मेडिकल जांच में 8 और ट्रेनी कांस्टेबलों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। यानि अबतक 11 लड़कियों के साथ बलात्कार की बात साफ हो चुकी है। जबकि कई लड़कियों की मेडिकल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। हिरासत में लिए गए ट्रेनर युवराज कांबले और उसका परिवार आला अधिकारियों पर संगीन आरोप लगा रहा है। ट्रेनर कांबले के मुताबिक सेक्स स्कैंडल के असल आरोपी ट्रेनिंग स्कूल के बड़े अधिकारी हैं। अधिकारी खुद को बचाने के लिए उसे बलि का बकरा बना रहे हैं। यही नहीं अधिकारियों के डर से ज्यादातर पीड़ित लड़कियां सामने नहीं आ रहीं हैं।
ट्रेनर की पत्नी अमृता ने बताया कि मेरे पति को फंसाने की साजिश की जा रही है। जो असली गुनहगार हैं उन्हें बचाया जा रहा है। वहीं,इस खुलासे से घबराई सरकार ने कई ट्रेनी लड़कियों को छुट्टी पर भेज दिया है। तो कई को आनन फानन में नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि कोल्हापुर के सांसद सदाशिव ने इस मामले की सीआईडी जांच की मांग की है।

No comments:

Post a Comment